117 won the battle with Corona 150 newly infected
- फोटो : Kaithal
कैथल। जिले में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को एक ही दिन में 150 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें दो नर्स, एक स्वास्थ्य विभाग के क्लर्क, दो पुलिस कर्मचारियों भी शामिल हैं। राहत की बात यह है कि 117 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। दुबई से लौटे तीन लोगों के ओमिक्रॉन के सैंपल भी भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट अभी आनी शेष है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को कोरोना संक्रमण के 150 केस सामने आए हैं जबकि 117 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी है। अब जिले में कोरोना संक्रमण के 1034 सक्रिय केस हो गए हैं। जिनमें से 965 को होम आइसोलेशन में रखा गया है, 31 मरीजों का इलाज नागरिक अस्पताल कैथल, डीसीएच सेक्टर-6 पंचकूला में 1, 5 मरीज का इलाज शाह अस्पताल, पीजीआई चंडीगढ़ में 15 मरीजों, सिग्नस अस्पताल में 6, जीएमसी चंडीगढ़ में 1, करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में 10 मरीजों का इलाज चल रहा है।
डीसी प्रदीप दहिया ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिले में 12 हजार 972 कोरोना के मरीजों में से 11 हजार 587 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 89.3 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.34 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 2.7 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे कुल 11118 व्यक्तियों में से 10153 ठीक हो चुके हैं।
डीसी प्रदीप दहिया ने बताया जिला में सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने जिला वासियों से अपील की है कि जिन व्यक्तियों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है, वे स्वयं व अपने परिजनों का टीकाकरण अवश्य करवाएं। जिले में अब तक 15 लाख 11 हजार 48 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है जिनमें से 8 लाख 73 हजार 924 व्यक्तियों को पहली डोज, 6 लाख 34 हजार 323 व्यक्तियों को दूसरी डोज तथा 2801 को बूस्टर डोज दी जा चुकी है। सोमवार को 1977 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।
ओमिक्रॉन जांच के लिए तीन के सैंपल भेजे
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में दुबई से लौटे तीन लोगों के सैंपल लेकर ओमिक्रॉन की जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक जिले में एक व्यक्ति ओमिक्रॉन संक्रमित मिल चुके हैं।