कैथल। जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने सातवें आरोपी गांव ग्योंग निवासी रवि को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पिंजुपुरा निवासी विनोद कुमार की शिकायत के अनुसार वह गांव में पूछा (झांड़फूक) देने का काम करते था। 27 सितंबर 2022 को चार-पांच लड़के बाइक पर उसके पास आए। उसे बाद में पता चला कि वह लड़के कलायत निवासी रविंद्र ने भेजे थे। एक सितंबर 2022 की रात वह और उसकी मौसी का लड़का उसके घर में सो रहे थे। पांच-छह अज्ञात लड़के उनके घर के अंदर आए जिन्होंने उसे गंडासी व डंडे से मारना शुरू कर दिया। उसने उसकी मौसी के लड़के को आवाज दी तो सभी युवक फरार हो गए। मामले में इससे पूर्व छह आरोपी काबू किए जा चुके हैं। मामले में आरोपी जिला करनाल के गांव गोंदर निवासी अशोक को गिरफ्तार करके 20 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी रवि का भी तीन दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है। संवाद