कैथल। सीआईए-1 पुलिस की ओर से अफीम सप्लाई करने वाले आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान आरोपी गांव लैड बंजारा कलां पंजाब निवासी लाली के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि सीआईए-1 की टीम की ओर से आरोपी गांव लैड बंजारा कलां पंजाब निवासी लाली को काबू कर लिया गया। 20 मार्च को सीआईए-1 पुलिस के बिजेंद्र सिंह की टीम की ओर से गांव भागल से चीका जाने वाले रजबाहा के कच्चे रास्ते पर हांसी-बुटाना नहर पुल के पास से आरोपी डेरा भाग सिंह चीका निवासी बलजीत कुमार को काबू किया गया था। उसके कब्जे में बैग में रखे एक पारदर्शी पन्नी से 509 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना चीका में प्राथमिकी दर्ज करके आगामी जांच की गई। आगामी जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी बलजीत को यह अफीम आरोपी लाली ने उपलब्ध करवाई थी।