फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैंटर में गोवंश लेकर यूपी जा रहे आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Jan 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चीका थाना की पुलिस ने कैंटर में ठूंस कर गोवंश को यूपी लेकर जा रहे पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने पांच नंदी, तीन गाय, दो बछड़े व तीन बछड़ी बरामद की है। अदालत ने पशु तस्कर को पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चीका थाना की पुलिस के एएसआई लखविंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि गोपालपुरी लुधियाना निवासी दर्शन खान सफेद रंग के कैंटर में गोवंश लादकर यूपी ले जा रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस ने भागल चौकी के आगे सड़क पर अवरोधक लगाकर नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद चीका की तरफ से एक सफेद रंग का कैंटर आता दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने रोक लिया। पूछताछ के बाद कैंटर चालक ने अपना नाम दर्शन खान पुत्र बदरू खान गोपालपुरी लुधियाना बताया। कैंटर के ऊपर लगी तिरपाल को हटाकर जब जांच की तो उसमें पांच नंदी, तीन गाय, दो बछड़े व तीन बछड़ी सहित 13 पशु बरामद हुए। जिनको मुंह से मुरी डालकर निर्दयतापूर्वक बांधा गया था। पुलिस ने हरियाणा गोवंश संरक्षण तथा गोसंवर्धन अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर पशु तस्कर दर्शन खान को गिरफ्तार कर लिया। थाना चीका प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पशु तस्कर को अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें