फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रिवार्ड प्वाइंट का लालच दे ठगे 50 हजार रुपये

Thu, 16 Jan 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। साइबर ठगों ने रिवाइंड प्वाइंट का लालच दे एक लिंक भेज युवक से 50 हजार रुपये ठग लिए। रुपये कटने के बाद ठगों ने जब दोबारा ओटीपी भेज कर नेट बैंकिंग करने के लिए कहा तो उसे ठगी का पता चला। साइबर थाना की पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विवेक नगर रेली गोदाम के पास रहने वाले नितिन बंसल ने साइबर थाना में दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट अकाउंटेंट का काम करता है। 31 दिसंबर को उसके पास एक अज्ञात मोबाइल नंबर से मैसेज आया। उसमें अंग्रेजी में लिखा था कि आपके एसबीआई के 13 हजार 679 रिवार्ड प्वाइंट इकट्ठे हुए हैं, जिनको निकालने की आज आखिरी तारीख है और साथ में एक लिंक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नितिन ने बताया कि जब उसने उस लिंक पर क्लिक किया तो एसबीआई की साइट खुल गई। इसमें नेट बैंकिंग के लिए आईडी और पासवर्ड मांगे जो उसने भर दिए। पासवर्ड भरने के बाद एक ओटीपी आया तो उसने भर दिया। बाद में स्क्रीन पर मैसेज आया कि अपना पैन नंबर व पिता का नाम कंफर्म करें। उसके बाद अन्य डिटेल भरने के लिए मैसेज व ओटीपी आया। ओटीपी भरते ही उसके खाते से 50 हजार रुपए कट गए। जब दोबारा ओटीपी आया तो उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। शिकायतकर्ता ने कहा कि अज्ञात आरोपी ने उसके पास लिंक भेजकर यह ठगी की है। कैथल साइबर थाना प्रभारी शुभ्रांशु ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज क जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें