कैथल। पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से 315 बोर का देसी पिस्तौल बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव डीग निवासी रजत उर्फ भोलू इस समय ज्ञान ज्योति स्कूल डीग के पास किसी के इंतजार में खड़ा है, जो अपने साथ असलहा लिए हुए है। पुलिस ने उक्त स्थान पर दबिश देकर रजत को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देसी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
कैथल। घर से मोबाइल, नकदी व आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव फतेहपुर निवासी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव शामदो हाल महादेव कॉलोनी कैथल निवासी अकुंश की शिकायत के अनुसार 19 जून की रात उसके मकान से अज्ञात व्यक्ति तीन मोबाइल, 55 हजार रुपये व सोने का मंगलसूत्र चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद