कैथल। पुलिस ने 15 बोतल देसी शराब सहित आरोपी काबू किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना तितरम के एचसी राकेश कुमार की टीम को सायंकालीन गश्त के दौरान सूचना मिली कि हरसौला निवासी सुरेंद्र कुमार के मकान अवैध शराब का धंधा करता है। इसके बाद दबिश देकर संदिग्ध सुरेंद्र कुमार को काबू कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 15 बोतल देसी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना तितरम में केस दर्ज करके पुलिस की ओर से नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संवादमारपीट में महिला घायल, पांच पर केस
कैथल। बरसाना गांव में हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बरसाना निवासी शिमला ने पूंडरी थाना में दी शिकायत में बताया कि 16 फरवरी को गांव के ही विनोद कुमार, राम दिया, ऋषि, जॉनी और उज्ज्वल ने मिलकर उसे घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद