फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ऋण की किस्तें हड़पने में आरोपी को दबोचा

Fri, 10 Jan 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ऋण की किस्ते जमा ना कराने के बजाय हड़प कर धोखाधड़ी करने के मामले की जांच इकनॉमिक सेल की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जांच करते हुए एएसआई जयबीर सिंह की टीम ने कमलगढ़ कंला जिला बग्गा पंजाब निवासी आरोपी गुरपिंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इंडसइंड बैंक के शाखा प्रबंधक बिट्टू की शिकायत के अनुसार उनकी कंपनी बैंक इंडसइंड लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। कंपनी को इंडसइंड बैंक ने अपने बिजनेस कोरस्पोंडेंट के रूप में नियुक्त किया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में महिलाओं को लोन देकर उनको सहायता प्रदान करती है और इसके फील्ड ऑफिसर महिलाओं को लोन देने व उनकी किस्तों के कलेक्शन का कार्य करते हैं।

आरोपी गुरपिंद्र सिंह व हरजीत सिंह उनकी कंपनी में फील्ड ऑफिसर का कार्य करते थे। आरोपियों ने शहर व कुछ गांवों में स्वयं सहायता समूह चलाने वाली महिलाओं को लोन जारी किए हुए थे। आरोपियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए महिलाओं से झूठ बोलकर बड़ा लोन देने का झांसा देकर कुछ महिलाओं से जो लोन चल रहा था, उसके एक साथ सारे पैसे नकद ले लिए और कुछ महिलाओं से किस्त के पैसे लेकर शाखा में जमा नहीं कराए।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जब उसने आरोपी कर्मचारियों की व ऋण लेने वाली महिला से बैठक की तो कुछ महिला सदस्यों ने कहा कि हमारा बड़ा लोन कब आएगा। इस पर उसे शक हुआ और आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि राशि को गबन किया गया है।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों ने सात लाख 42 हजार 366 कंपनी के पास जमा नहीं करवाए। गुरपिंद्र सिंह ने छह लाख 72 हजार 645 रुपये व हरजीत सिंह ने 69 हजार 721 रुपये का गबन किया। जब इस संबंध में आरोपियों से संपर्क किया तो वे रुपये देने से मना कर गए। ऐसा करके आरोपियों ने धोखाधड़ी व अमानत में खयानत की है। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें