फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डोडापोस्त सहित आरोपी काबू

Sun, 28 Dec 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज, एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। थाना चीका पुलिस ने एक युवक को एक किलो 450 ग्राम डोडा पोस्त सहित काबू किया गया है। डीएसपी गुहला कुलदीप बेनीवाल के समक्ष तलाशी लेने के आरोपी के कब्जे में एक पॉलीथिन से 1 किलो 450 ग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ। इसके बाद टीम ने आरोपी के खिलाफ थाना चीका में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया की थाना चीका प्रभारी पीएसआई अमन की अगुवाई में एसआई अनिल कुमार की टीम ने हांसी-बुटाना नहर पुल, थेह बनेडा से भागल रोड पर गश्त एवं नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली की रामकिशन उर्फ निशान सिंह निवासी डेरा बाजीगर गांव थेह बनेडा अपनी चार पहिया स्कूटी पर डोडा पोस्त बेचने के लिए गांव भागल की ओर आने वाला है। जिसे नाकाबंदी करके काबू किया जा सकता है। सूचना विश्वसनीय होने कारण पुलिस टीम ने उसी जगह नाकाबंदी दौरान निगरानी शुरू की । जहां कुछ समय बाद चार पहिया स्कूटी पर आए संदिग्ध रामकिशन को पुलिस टीम ने काबू कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें