कैथल। पुलिस ने एक आरोपी को देसी पिस्तौल सहित काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस प्रताप गेट कैथल के पास मौजूद थी। वहां गुप्त जानकारी मिली कि खनौरी बाइपास पर अंडरपास के
नजदीक एक लड़का काफी देर से किसी वाहन के इंतजार में खड़ा है, जिसके पास देसी पिस्तौल है। पुलिस ने उक्त स्थान पर दबिश देकर संदिग्ध सुभाष नगर कैथल निवासी टीटू को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 32 बोर का एक पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद
मारपीट, कुकर्म का आरोप, दो पर केस
कैथल। जिले के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवक ने दो अन्य युवकों पर उससे मारपीट करने और कुकर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवक ने अपनी शिकायत में बताया कि 25 नवंबर को आरोपी राजेश व अभिषेक उसे शहर में एक अनाज के गोदाम पर ले गए। वहां पर आरोपियों ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि दोनों आरोपियों ने उसके साथ नशे में कुकर्म भी किया है। थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद