कैथल/कलायत। अवैध असलहा और कारतूस रखने वाले अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत सीआईए-1 पुलिस ने थाना कलायत से आरोपी गांव खरक पांडवा निवासी राकेश उर्फ बोना को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से कट्टा और कारतूस बरामद हुआ। सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत के नेतृत्व में एएसआई बिजेंद्र सिंह की टीम को शाम को सूचना मिली कि राकेश उर्फ बोना के पास असलहा है। खरक पांडवा से सजुमा जाने वाली सड़क के टी-प्वाइंट पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। कब्जे से 315 बोर कट्टा और कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। मौके पर पहुंचे एएसआई राजीव ने आरोपी को गिरफ्तार किया। संवाद