फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अवैध असलहा सहित आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Dec 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने अवैध असलहा सहित आरोपी को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार की अगुवाई में एसआई मुकेश कुमार व सिपाही सौरभ की टीम सायंकालीन गश्त के दौरान शुगर मिल कैथल के पास मौजूद थी। पुलिस को सूचना मिली कि गांव काकोत निवासी प्रदीप अंबाला चंडीगढ़ हाईवे पर सापंली मोड़ पर अवैध असलहा लिए किसी के इंतजार में खड़ा है। पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर दबिश देकर आरोपी काकोत निवासी प्रदीप को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से .32 बोर का अवैध रिवाल्वर बरामद हुआ। थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें