फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्पीड ब्रेकरों पर सांकेतिक बोर्ड नहीं

Wed, 31 Jul 2024 05:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। पूंडरी से ढांड रोड पर पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सिरसा ब्रांच नहर के पास दो स्पीड ब्रेकर कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। यहां पर न तो कोई सांकेतिक बोर्ड है और न ही सफेद पट्टी यहां पर लगाई गई है।

इससे नाराज वाहन चालक प्रदीप भुक्कल, मेशा, शमशेर सिंह, देवव्रत राणा, सुरेश खनौदा, नवदीप सिंह, संजीव कुमार ने बताया कि इस सड़क पर स्पीड ब्रेकरों की ज़रूरत इसलिए भी नहीं है कि सड़क पर जगह -जगह गड्ढे बने हुए हैं। इनकी वजह वाहन सरपट दौड़ ही नहीं पाते। विभाग कम से कम गड्ढे ही भरवा दे, राहगीरों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


वाहन चालकों ने नाराजगी जताते हुए यह भी कहा कि इन स्पीड ब्रेकरों की वजह से रोजाना लोग चोटिल हो जाते हैं लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी ध्यान नहीं देे रहे। प्रदीप भुक्कल कमांडो ने बताया कि सोमवार को वे अपने परिवार के साथ ढांड की ओर कार से जा रहे थे।
विज्ञापन


बीच सड़क के स्पीड ब्रेकर से कार अनियंत्रित हो गई गई। गनीमत यह रही कि कार पर समय रहते कंट्रोल पा लिया वरना उनके परिवार के साथ घटना घट सकती थी।

कई अन्य वाहन चालकों ने भी कहा कि स्पीड ब्रेकरों पर सांकेतिक बोर्ड व सफ़ेद पट्टी लगाई जाए ताकि कोई दुर्घटना न घट सके। जब इस बारे में पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ गुरप्रीत सिंह का कहना था कि जल्द ही इन स्पीड ब्रेकरों पर सांकेतिक बोर्ड व सफ़ेद पट्टी लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें