कैथल। पुलिस ने देसी शराब सहित एक आरोपी काबू कर लिया। थाना पूंडरी पुलिस की टीम फतेहपुरमें वाहनों की चेकिंग कर रही थी। वहां सूचना मिली कि एक कार में एक लड़का बिना लाइसेंस और परमिट की अवैध शराब लेकर थोड़ी देर में इसी रास्ते से जाएगा। पुलिस ने सूचना ेक आधार पर गाड़ी को रुकवाकर गांव डोडा खेड़ी जिला कुरुक्षेत्र निवासी गोकुल को काबू कर लिया। जांच के दौरान गाड़ी से 1440 पव्वे देसी शराब बरामद हुई। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। संवाद