फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार की टक्कर से युवक की मौत

Tue, 30 Jul 2024 04:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव हरसौला में एक कार चालक ने दूसरी कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार में सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव ग्योंग निवासी शुभम ने तितरम थाना में शिकायत दी कि 28 जुलाई को शाम के समय उसके चाचा का लड़का शुभम कुमार अपनी कार में सवार होकर गांव हरसौला से जा रहा था। वहां अज्ञात कार चालक ने उसके चाचा के लड़के की कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक मौके से भाग गया। वे उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी विरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें