फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गांजा फूल पत्ती सहित आरोपी काबू

Sun, 15 Feb 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने एक नशा तस्कर चंद्रसाहटी जिला समस्तीपुर बिहार निवासी रविंद्र साहनी को 860 ग्राम गांजा फूल पत्ती सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि पुलिस की टीम ने शुक्रवार को सायंकालीन गश्त दौरान पंचमुखी चौक ढांड के पास मौजूद थी। पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति काफी समय से एफसीआई गोदाम कुरुक्षेत्र रोड़ ढांड पर बैग लिए हुए खड़ा है, जिसमें चोरी की वस्तु प्रतीत हो रही है। सूचना विश्वसनीय होने कारण पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास बैग की जांच करने पर बैग में रखे पॉलीथिन से 860 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना ढांड में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें