कैथल। अपराध शाखा कलायत की टीम ने एक आरोपी को अवैध देशी पिस्तौल के साथ काबू किया है। आरोपी की पहचान बंजारा कालोनी ढांड निवासी सुमित के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध 32 बोर देसी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी न्यायालय में पेश किया जाएगा जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि अपराध शाखा कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की अगुवाई एएसआई मंजीत सिंह व सिपाही रूप सिंह की टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली की बंजारा कालोनी ढांड निवासी सुमित रेलवे स्टेशन कलायत की तरफ से पैदल-पैदल सिरसा ब्रांच नहर पुल कलायत की तरफ आ रहा है, जो अपने साथ अवैध देशी पिस्तौल लिए हुए है। उसे नाकाबंदी करके अवैध पिस्तौल सहित काबू किया जा सकता है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सिरसा ब्रांच नहर पुल कलायत पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान पुलिस रेलवे स्टेशन कलायत की तरफ से पैदल आए संदिग्ध युवक की ओर से पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस ने काबू कर लिया।