फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पांच किलो गांजा फूल-पत्ती सहित आरोपी काबू

Fri, 27 Jun 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के तहत ढांड थाना पुलिस ने पांच किलो 541 ग्राम गांजा फूल-पत्ती के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना ढांड के एसएचओ एसआई कुलदीप सिंह की टीम दोपहर में गश्त पर थी। उन्हें सूचना मिली कि संजय कुमार निवासी मैदापुर शरफुद्दीनपुर, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार), इन दिनों ढांड और आसपास के क्षेत्र में गांजा फूल-पत्ती बेचने का काम करता है। वह अखिलेश ढाबे पर खाना खा रहा था।

दबिश देकर पुलिस ने संजय को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार पूंडरी अंशुल अरोड़ा की मौजूदगी में ली गई तलाशी

के दौरान आरोपी के कब्जे से पॉलीथिन में पांच किलो 541 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद हुई। थाना पूंडरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई
विज्ञापन

भान सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
75 बोतल देसी व 80 बोतल हथकढ़ी शराब सहित तीन तस्कर काबू

कैथल। पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर शिकंजा कसते हुए तीन अलग-अलग मामलों में 75 बोतल देसी और 80 बोतल हथकड़ी शराब बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीवन के पीएसआई संदीप कुमार की टीम को सूचना मिली थी कि गुमगड मोहल्ला निवासी जयपाल की दुकान पर अवैध शराब रखी गई है। पुलिस ने दबिश देकर जयपाल को गिरफ्तार किया और उसकी दुकान से 15 बोतल देसी शराब बरामद की।

दूसरे मामले में थाना शहर पुलिस की टीम एएसआई करनैल सिंह और एचसी राकेश कुमार ने सुभाष नगर निवासी कृष्ण कुमार के मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान 80 बोतल हथकड़ी शराब प्लास्टिक कैनी में बरामद की गई।
विज्ञापन


तीसरे मामले में थाना कलायत के पीएसआई मन्नु और एसआई हरपाल सिंह ने लांबा खेड़ी निवासी सतीश कुमार के मकान पर छापा मारकर 60 बोतल देसी शराब बरामद की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें