कैथल। अगोंध गांव में मारपीट की एक घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित प्रदीप शर्मा निवासी अगोंध ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे वह गांव में जा रहा था। तभी गांव के ही जगा, महेंद्र, प्रवीण, लाडी, मानसू और मान्ता ने मिलकर उस पर तेजधार हथियार और लाठियों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद