फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Oct 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पीओ स्टाफ इंचार्ज एसआई ओमप्रकाश के नेतृत्व में एएसआई राजकुमार ने पीओ घोषित आरोपी सुरज मंडल को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, वाल्मीकि बस्ती, कैथल निवासी सुरज मंडल पर 12 सितंबर 2021 को जींद बाईपास कैथल स्थित एक डिस्पोजल दुकान से गाड़ियों का सामान चोरी करने का आरोप है। आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह न्यायालय में नहीं हाजिर हुआ और भूमिगत हो गया। इस पर पुलिस ने आरोपी को 4 सितंबर 2025 को पीओ घोषित किया था। अब आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें