कैथल। खेत से पाइप लाइन की सामली चोरी मामले में पुलिस ने एक आरोपी काबू किया है। इस मामले में थाना कलायत की पुलिस के पीएसआई अमित कुमार ने जांच करते हुए गांव प्योदा निवासी आरोपी सलिंद्र को काबू कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रामगढ पांडवा निवासी सुखदेव ने शिकायत दी थी कि 25 अगस्त की रात उक्त आरोपी ने उसके अन्य साथी के साथ उसके खेत में दबी पाइप लाइन की दो सामली चोरी कर ली। इस बारे थाना कलायत में केस दर्ज किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा दो सामली व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली। पुलिस नियमानुसार आगामी कार्रवाई कर रही है।