फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कातिलाना हमला करने के मामले में आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एक परिवार पर देसी कट्टे से कातिलाना हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। इस मामले में थाना कलायत पुलिस के एएसआई विनोद कुमार की टीम ने जांच करते हुए गांव बाता निवासी आरोपी किरणपाल को काबू कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव बात्ता निवासी मोहन सिंह की शिकायत अनुसार एक नवंबर को रात के समय पड़ोसी उसके मकान की तरफ पटाखे बजा रहे थे। जो उसने गौरव, सौरव व मोहना को दूसरी साइड करके पटाखे बजाने को कहा तो उन पर किरणपाल, उसका लड़का, काला, गौरव, काली, पिंकु, कन्हैया सभी निवासी बात्ता ने ईंटो से हमला कर दिया। मोहना व गौरव ने देसी कट्टे से उनकी तरफ फायरिंग कर दी, जो उसके पोते सूर्या के हाथ की उंगली पर छर्रा लगा। इस बारे में थाना कलायत में केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


100 लीटर लाहण सहित आरोपी काबू



कैथल। थाना तितरम पुलिस ने 100 लीटर लाहण सहित एक आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना तितरम पुलिस के एसआई सुभाष सिंह व एचसी पवन कुमार की टीम ने दोपहर के समय गश्त के दौरान एक गुप्त सूचना मिलने के बाद गांव जाखौली निवासी बिनु सिंह के मकान पर दबिश देकर बिनु को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे में लोहा ड्रम से 100 लीटर लाहण बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना तितरम में मामला दर्ज करके पुलिस की ओर से नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें