फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: क्लीनिक में चोरी के मामले में आरोपी काबू

Thu, 01 Jan 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सेक्टर-19 स्थित एक डेंटल क्लीनिक में दरवाजा तोड़कर सामान व नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने बालाजी कॉलोनी, कैथल निवासी राजकमल उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि कैथल निवासी डॉ. कनिका ने सिविल लाइन थाने में दी शिकायत में बताया कि 20 दिसंबर 2024 की सुबह जब वह क्लीनिक पहुंचीं तो बाथरूम की खिड़की की जाली तोड़कर दराज में रखे एक लाख रुपये औक एक लैपटॉप चोरी की जानकारी मिली। पुलिस की जांच के दौरान आरोपी राजकमल उर्फ कालू को काबू किया गया, जिसने एक अन्य चोरी की वारदात को अंजाम देना भी स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से इस मामले में चोरी किया गया लैपटॉप तथा एक अन्य लैपटॉप बरामद कर लिया गया है। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें