कैथल। कलायत थाना की पुलिस ने खेत से सामान चोरी मामले में आरोपी काबू किया है। मामले में थाना कलायत प्रबंधक एसआई जयभगवान की अगुवाई में एचसी मंदीप कुमार की टीम ने जांच करते हुए चौशाला निवासी आरोपी राजपाल उर्फ चौहान को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौशाला निवासी सुखबीर की शिकायत के अनुसार 24 जनवरी को उसके खेत से राजपाल आरोपी ने एक गैस सिलिंडर, हुक्का व स्प्रे की दवा चोरी कर ली थी। थाना कलायत में यह केस दर्ज कराया गया था। आरोपी के कब्जे से गैस सिलिंडर बरामद किया । आरोपी अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद