फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चोरीशुदा बाइक सहित आरोपी को दबोचा

Tue, 28 Jan 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने एक आरोपी को चोरीशुदा बाइक सहित काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गैबी साहब काॅलोनी कैथल निवासी ईश्वर सिंह की शिकायत के अनुसार 18 जनवरी को जनकपुरी कालोनी कैथल से उसकी बाइक अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। थाना सिविल लाइन में यह मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी व्हीकल स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप
विज्ञापन

कुमार की अगुवाई में एएसआई अशोक कुमार की टीम ने मामले की जांच करते हुए सेक्टर-18 के पास से आरोपी अंबेडकर नगर कैथल निवासी सतीश कुमार को काबू कर लिया गया। पूछताछ दौरान आरोपी के कब्जे से उपरोक्त चोरीशुदा बाइक बरामद की गई। सोमवार को अदालत के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें