कैथल। कलायत पुलिस ने बाइक चोरी के मामलों में आरोपी दबोचे हैं। कलायत के एचसी कुलदीप सिंह व एचसी प्रदीप कुमार की टीम ने कलायत निवासी आरोपी पिकू उर्फ कोको को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दुबल निवासी शमशेर की शिकायत के अनुसार दो अक्तूबर को कलायत और कलायत निवासी गोपाल की शिकायत के अनुसार 20 अक्तूबर को उसकी बाइक गोगा माड़ी मंदिर कलायत के पास से चोरी हुई थी। इस मामले में एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका हैं। आरोपी पिकू इससे पूर्व जींद जेल में बंद था। उसकी गिरफ्तारी को प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। आरोपी के कब्जे से दोनों चोरीशुदा बाइक पहले ही बरामद की जा चुकी है। जो कलायत पुलिस की ओर से नियमानुसार कब्जे में लेकर वारिस के सुपुर्द की जा चुकी है। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। संवाद