कैथल। सिविल लाइन पुलिस ने बाइक चोरी में आरोपी गिरफ्तार किया है। एचसी कुलबीर सिंह की टीम ने करनाल निवासी आरोपी प्रवीन को पकड़ा। राधा स्वामी कालोनी कैथल निवासी राहुल की शिकायत के अनुसार 12 अगस्त 2024 को बस स्टैंड कैथल से बाइक चोरी हो गई। सिविल लाइन थाने में यह मामला दर्ज कराया था। आरोपी इससे पूर्व करनाल जेल में बंद था, जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक पहले ही बरामद की जा चुकी है। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेजा गया। संवाद
कम्हेड़ी गांव में मारपीट, एक घायल
कैथल। कम्हेड़ी गांव में हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पोलड़ निवासी मनदीप सिंह ने चीका थाने की पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 27 मई को जब वह कम्हेडी गांव से जा रहा था तो रणजीत सिंह ने कुल्हाड़ी से हमला करते हुए उसे घायल कर दिया। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद