फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बाइक चोरी के मामले में आरोपी काबू

Tue, 09 Jul 2024 06:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने अलीपुर जटान जिला पटियाला पंजाब निवासी जयकरण सिंह को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव मलिकपुर निवासी चरणजीत की शिकायत अनुसार तीन अप्रैल को उसकी बाइक गोशाला रोड चीका से अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया था। चोरीशुदा बाइक आरोपी के कब्जे से पहले ही पंजाब पुलिस द्वारा बरामद की जा चुकी है। आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

देसी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

कैथल। पुलिस ने 24 बोतल देसी शराब सहित एक आरोपी काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना चीका पुलिस पटियाला रोड पर नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। वहां पैदल आए संदिग्ध चीका निवासी विशाल कुमार को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 24 बोतल देसी शराब बरामद हुई। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें