फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हमला करके बैग छीनने का आरोपी काबू

Wed, 07 May 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चीका में दुकान से घर लौट रहे दो भाइयों पर चाकू से हमला करके बैग छीनने के मामले में सीआईए-वन पुलिस ने एक आरोपी काबू किया है। शक्ति नगर चीका निवासी सन्नी की शिकायत के अनुसार 28 अप्रैल की शाम वह अपने भाई के साथ गुहला रोड चीका स्थित उनकी दुकान जिंदल कॉम्युनिकेशन से बाइक पर घर आ रहा था। रास्ते में मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश युवकों ने उन पर चाकू से हमला किया तथा उनका बैग छीनकर फरार हो गए। दो बैग से 60-70 हजार रुपये व दो बाइल फोन व दुकान की चाबी थी। चीका थाने में मामला दर्ज किया गया। सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई कमलजीत की टीम ने संजय बस्ती चीका निवासी आरोपी रवि को काबू कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें