कैथल। जिले के एक गांव की बेटी के साथ दहेज के लिए मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने के आरोप में महिला थाना की पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल रितू ने मटौर गांव निवासी आरोपी विकास कुमार को काबू किया। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी शादी दो अप्रैल 2023 को आरोपी विकास के साथ हुई थी। शिकायतकर्ता के परिवारजनों ने उसकी शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन उसके ससुरालजन उसे दान दहेज से खुश नहीं थे। उसके ससुराल जनों ने शादी के बाद उसको दहेज की मांग करते हुए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता की शिकायत पर थाना पूंडरी में विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया था। पुलिस की ओर से नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संवाद