फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गेहूं की बोरियां चुराने में आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 May 2024 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। ट्रक से गेहूं की बोरियां चुराने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में चौकी रामथली पुलिस के एचसी बजिंद्र की टीम ने खरकां निवासी आरोपी गुरविंद्र को काबू कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब के पलासौर निवासी हरमनप्रीत ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उन्होंने रामथली मंडी से ट्रक में गेहूं की बोरियां लोड की थी और सप्लाई के लिए कैथल जा रहे थे। ट्रक के पीछे उनकी स्विफ्ट गाड़ी जा रही थी। खरकां के पास दो युवक ट्रक पर चढ़ गए व गेहूं की बोरी उतारने लगे। उन्होंने एक कट्टा नीचे फेंक दिया। इसके बाद गाड़ी रोककर उनको पकड़ने का प्रयास किया। इसमें से एक युवक भाग गया, लेकिन गुरविंद्र को काबू कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन





मामले में पुलिस केस दर्ज आगामी कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें