फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सामान चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Jan 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव पबनावा में एक राशन डिपो की दुकान से चोरी करने वाले आरोपी गांव पबनावा निवासी सचिन उर्फ घोघड़ को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव पबनावा निवासी नसीब सिंह की शिकायत के अनुसार वह गांव में राशन डिपो धारक के रूप में सरकारी राशन वितरण का काम करता है । 19 जनवरी की रात को वह डिपो बंद करके घर चला गया। जब वह 20 की सुबह डिपो पर पहुंचे तो देखा कि रात को दुकान की छत्त तोड़कर 180 लीटर सरसों का तेल चोरी कर लिया गया। थाना ढांड में चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में पहले ही आरोपी पबनावा निवासी अजय को काबू किया जा चुका है। आरोपियों के कब्जे से 12 लीटर सरसों का तेल बरामद किया गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें