फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: घर के बाहर खड़े ट्रक से दो टायर चोरी

Wed, 28 Jan 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव रसीना में चोरों ने एक घर के बाहर खड़े ट्रक से रिम सहित दो टायर चोरी कर लिए। मामले में पूंडरी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में गांव रसीना निवासी और ट्रक चालक जगमाल सिंह ने बताया कि वह ग्राहकों का सामान एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाते हैं। 24 जनवरी की रात करीब 8 बजे उन्होंने अपने 12 टायर वाले ट्रक को घर के बाहर खड़ा किया था। रात को सोने के बाद अगले दिन सुबह करीब 6:30 बजे देखा तो दो टायर रिम समेत गायब थे। अनुमानित मूल्य लगभग 40 हजार रुपये है। पूंडरी थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें