पुलिस ने दुकान से नकदी और सामान चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता प्रदीप ने बताया कि चीका निवासी मनोज कुमार की शिकायत अनुसार उसकी चीका में एमएस लक्ष्मी स्टील ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। एक अप्रैल की रात को उसकी दुकान से अज्ञात व्यक्ति पीछे वाला शटर तोड़कर 40 हजार रुपये नगदी व डीवीआर चोरी करके ले गया था। पुलिस ने आरोपी चीका निवासी नरेश उर्फ भोलू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की 24 हजार रुपये नकदी बरामद की है। शेष राशि आरोपी ने खर्च करना कबूल किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।