फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुकान से बैटरी चोरी में आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Apr 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने दुकान से बैटरी चोरी मामले में एक आरोपी काबू किया है। इस आरोपी ने कैथल सहित कुरुक्षेत्र, करनाल व जींद में 11 वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपी से 10 चोरीशुदा बैटरी व वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद की गई। इसे अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि सिरटा रोड कैथल निवासी गुरमीत ने शिकायत दी थी कि उनकी बालाजी इलेक्ट्रॉनिक वर्क्स के नाम से न्यू करनाल रोड पर दुकान है। जहां 30 मार्च की रात उनकी दुकान से अज्ञात व्यक्ति 11 बैटरी चोरी करके ले गया। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपी शुगर मिल कालोनी कैथल निवासी राजेंद्र को जींद बाइपास कैथल से काबू कर लिया गया।
विज्ञापन


व्यापक पूछताछ के दौरान आरोपी ने जिला कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल व जींद में दुकानों से बैटरी चोरी की करीब 11 वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। आरोपी दुकानों को निशाना बनाकर वाहनों में इस्तेमाल होने वाली बैटरी चोरी करता था। आरोपी के कब्जे से चोरी की वारदातों में प्रयुक्त अल्टो गाड़ी व 10 चोरीशुदा बैटरी बरामद की गई है। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें