फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रुपये छीनने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 26 Apr 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बुढ़ापा पेंशन के पैसे निकलवाकर घर जा रही महिला से पैसे छीनने के मामले में थाना सीवन की पुलिस ने आरोपी काबू कर लिया है। आरोपी का नाम रसूलपुर निवासी आरोपी बूटा सिंह है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीवन निवासी विधवा महिला देशो देवी की शिकायत के अनुसार 22 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे वह बैंक से अपनी बुढ़ापा पेंशन के तीन हजार रुपये राशि निकलवाकर आ रही थी। जैसे ही वह क्रांति मोहल्ले में कुएं के पास पहुंचीं तो बाइक पर सवार एक युवक उनकी पेंशन व बैंक कॉपी का लिफाफा छीन कर भाग गया। सीवन थाने में यह मामला दर्ज किया गया। मामले में सीवन थाना प्रभारी एसआई कुलदीप सिंह की टीम ने जांच करते हुए रसूलपुर निवासी आरोपी बूटा सिंह को काबू कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से छीने गए दो हजार रुपये व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें