कैथल। कानों की बालियां छीनने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी काबू किया है। इस मामले की जांच करते हुए स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की अगुवाई में एएसआई तरसेम कुमार की टीम ने सुनाम जिला संगरूर पंजाब निवासी आरोपी ललित कुमार को काबू कर लिया है। सुभाष नगर सलेमपुर निवासी गुरजेंट की शिकायत के अनुसार तीन अगस्त की शाम को घर के बाहर बैठी माता की बालियां छीनकर बदमाश फरार हो गए। थाना गुहला में यह मामला दर्ज कराया गया था। मामले में पहले ही एक आरोपी काबू किया जा चुका हैं। आरोपी ललित के कब्जे से कानों की दो बालियां बरामद की गई हैं। आरोपी ललित को सोमवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। संवाददेसी शराब मामले में आरोपी काबू
कैथल। अवैध शराब तस्करों व खुर्दाें पर शिकंजा कसते हुए थाना पुंडरी पुलिस ने 15.5 बोतल देसी शराब सहित एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना पूंडरी पुलिस के एचसी नरेंद्र सिंह की टीम ने शाम के समय गश्त दौरान एक गुप्त सूचना मिलने के बाद गांव फरल पशुबाडा पर दबिश देकर संदिग्ध गांव फरल निवासी सुरेश कुमार को काबू कर लिया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से 15.5 बोतल देसी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज करके पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संवाद