फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नकदी छीनकर ले जाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Mar 2024 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ढांड क्षेत्र से नकदी छीनकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी ढांड निवासी धर्मबीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित को झांसा देकर रुपये लेकर बुलाया और फिर रुपयेे छीन ले गए थे। मामले में नौ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला पटियाला पंजाब के गांव करहाली निवासी ध्यानचंद की शिकायत के अनुसार वह ट्रक ड्राइवर है। ट्रक ड्राइवरों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बना हुआ है। ग्रुप में 20-25 दिन पहले एक मैसेज आया कि गाड़ी खरीदने व बेचने के लिए संपर्क करें। उसने व्हाट्सएप कॉल करके संपर्क किया तो सामने से बात कर रहे व्यक्ति ने अपना नाम राजकुमार बताया। उसकी गाड़ी व बाइक खरीदने को लेकर बातचीत हुई। करीब 10-12 दिन पहले खुद को राजकुमार बताने वाले व्यक्ति ने उसे क्रेटा गाड़ी दिखाने के लिए शंभू बैरियर पर बुलाया। वह शंभू बैरियर पहुंचा तो वहां एक व्यक्ति और था। तीनों ने बैठकर क्रेटा गाड़ी खरीदने के लिए बातचीत की।
विज्ञापन


इसके बाद सात लाख 50 हजार रुपये में गाड़ी खरीदना तय हुआ। उसने विश्वास करके राजकुमार को एक लाख रुपये एडवांस दे दिए। राजकुमार ने एक लाख रुपये वापस करते हुए कहा कि पूरी कीमत देनी होगी। वह वापस घर चला गया। दोनों की मोबाइल पर बातचीत होती रही। 29 मई को उनके बीच गाड़ी की डील फाइनल हो गई। तय हुआ कि 30 मई को वह पूरी पेमेंट देकर गाड़ी ले लेगा। वह अपने दोस्त प्रगट सिंह, जसबीर सिंह, मनफूल व हरभजन सिंह के साथ साढ़े सात लाख रुपये लेकर कैथल पहुंचा। राजकुमार ने व्हाट्सएप कॉल करके उन्हें ढांड चौक पर बुलाया।

चौक पर पहुंचकर कॉल की तो आरोपी ने कहा कि वह थोड़ा आगे चला गया है। उन्हें सोलू माजरा के पास बुलाया। वहां उन्हें राजकुमार राजस्थान नंबर की क्रेटा गाड़ी में अपने एक अन्य दोस्त के साथ मिला। आरोपी उन्हें पीछे आने की बात कहकर लिंक रोड पर ले गया। राजकुमार के कहने पर उसने बैग में रखे साढ़े सात लाख रुपये दिखाए। राजकुमार ने कहा कि गाड़ी में बैठ जाओ आज ही रजिस्ट्रेशन के कागजात तैयार करवा देते हैं। वह अपने दोस्त प्रगट सिंह के साथ गाड़ी में बैठ गया। रुपये राजकुमार के बैग में डाल दिए। उसी समय सोलूमाजरा की तरफ से होंडा सिटी गाड़ी आई, जिसमें पांच व्यक्ति सवार थे। उनमे से एक व्यक्ति ने सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहनी हुई थी।
विज्ञापन


आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और डराना धमकाना शुरू कर दिया। उससे रुपये लूटकर फरार हो गए। इस बारे में थाना ढांड में मामला दर्ज था। उक्त मामले में पहले ही नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी धर्मबीर के कब्जे से 45 हजार रुपये नकदी बरामद की है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें