फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दोनों पक्षों की शिकायत के बाद एक-दूसरे पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 20 Mar 2024 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बरटा गांव में पंचायती जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो समुदायों के लोगों के बीच उपजे विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर सदर थाना में अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। एक पक्ष की शिकायत पर जहां पुलिस ने 13 नामजद सहित करीब 150 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, वहीं दूसरे पक्ष की शिकायत के अनुसार भी 13 नामजद सहित 50-60 अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। दोनों पक्षों के लोगों ने इस संबंध में एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए साझी शिकायत दी है।

एक पक्ष के लोगों की शिकायत के अनुसार 18 मार्च को सुबह आठ बजे आरोपी शीशपाल, हुकम, बागा, जीतेश, नारायण दास, बबली, कुलदीप, शमशेर, बलवान, प्रकाशा, रघुबीर, राजपाल, मनी राम व 150 अन्य व्यक्ति अपने हाथों में लाठियां व डंडे लेकर उनके घर के आगे जमा होकर डंडे लहराने लगे और उनके घर के आगे पंचायत भूमि से बंधे हुए उनके पशु खोलकर भगा दिए। आरोपियों ने वहां बनी हुई पानी की टंकी तोड़ दी और उनके घर के आगे सभी आरोपियों ने दीवार बनानी शुरू कर दी। जब उन्होंने इस कार्य करने से रोकना चाहा तो आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई की। आरोपियों ने उनको पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जब उन्होंने गांव के सरपंच, पंच व मौजिज व्यक्ति वहां बुलाए तो आरोपियों ने दीवार बनाना बंद नहीं किया और वहां पर पंचायत के लोगों पंच व सरपंच को भी चोटें मारी। आरोपी गांव में पंचायत की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं और वहां पर अन्य लोगों के घरों के रास्ते को रोककर उनके आने-जाने में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।

झगड़े के दौरान जब उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए घरों में जाकर दरवाजे बंद किए तो आरोपियों ने दरवाजों पर ईंट मारना शुरू कर दिया। गांव के लोगों ने मुश्किल से उनको उनके घरों से निकालकर गांव से निकालकर बाहर भेजा।

उन्होंने अंदेशा जताया कि उपरोक्त आरोपी उनको जान से मार सकते हैं और उनको एससी/एसटी एक्ट व अन्य झूठे मुकद्में में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

वहीं दूसरे पक्ष की शिकायत के अनुसार उन्हें गांव के पूर्व सरपंच ने रेजूलेशन के अनुसार गांव में पंचायती जमीन दे रखी है। जब वे उक्त जमीन पर कब्जा लेने के लिए गए तो आरोपी महेश कुमार, जगसीर, धोला, रामजुआरी, ध्रुव, ईश्वर, दिलबाग, विक्रम, मोनू, गुरदेव, कृष्ण, बलविंद्र, नरेश व 50-60 अन्य लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।

आरोपियों ने उनके साथ झगड़ा कर मारपीट की और उन्हें चोटिल कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक शब्द भी कहे। उन्होंने आरोपियों से खतरे की संभावना भी जताई है।
विज्ञापन


इस संबंध में गांव के दोनों पक्षों के लोगों ने अलग-अलग शिकायत दी है। दोनों की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव में पुलिस की ओर से निगरानी की जा रही है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है। -विक्रम सिंह , संगतपुरा चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें