फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दहेज प्रताड़ना में आरोपी गिरफ्तार

Fri, 25 Jul 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भगोड़ा पकड़ो स्टाफ ने दहेज प्रताड़ना के एक मामले में वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी विक्रम, निवासी राजपुरा भैण (जिला जींद), वर्ष 2021 में दहेज के लिए अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में नामजद किया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ महिला थाना में केस दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद वह एक बार न्यायालय में पेश हुआ था, लेकिन बाद में जमानत लेने के बाद अदालत में पेश नहीं हुआ और भूमिगत हो गया। न्यायालय ने उसे 1 जुलाई 2025 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। हाल ही में आरोपी किसी अन्य मामले में जींद जेल में बंद मिला, जिसके बाद कैथल पुलिस ने माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाकर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें