फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहा सहित इनामी आरोपी दबोचा

विज्ञापन
34-कैथल। सीआईए वन पुलिस द्वारा पकड़ा गया इनामी आरोपी करोड़ा निवासी राकेश उर्फ रिंकू। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। सीआईए वन पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी करोड़ा निवासी राकेश उर्फ रिंकू को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी राकेश पर पहले से कैथल में सात मामले दर्ज हैं। इनमें से आरोपी मटौर शराब ठेका पर फायरिंग करके कातिलाना हमला करने के अलग -अलग मामलों में भगोड़ा घोषित था।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में डीएसपी सज्जन कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीआईए-1 की टीम बुधवार की रात को गश्त पर दी। वहां पुलिस को सूचना मिली कि 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश करोड़ा निवासी राकेश उर्फ रिंकू सेगा नरड़ जाने वाले रास्ते पर खड़ा और उसके पास अवैध असलहा है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच बदमाश को असलहा सहित काबू कर लिया। थाना तितरम में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी। आरोपी मटौर शराब ठेका पर फायरिंग करके कातिलाना हमला करने के दो मामलों में फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर बदमाश की गिरफ्तारी लिए 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी पर पहले मोटरसाइकिल चोरी, मारपीट व मकान से चोरी का केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें