फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नकदी, मोबाइल लूटने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 Jul 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजौंद थाना क्षेत्र में पिस्तौल के बल पर नकदी और मोबाइल लूटने के मामले में सीआईए-वन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआईए-वन प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की टीम ने जांच के दौरान करनाल के ललैण गांव निवासी पवन कुमार को पकड़ा।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, करनाल की आनंद विहार कॉलोनी निवासी रवि ने शिकायत दी थी कि वह अमित नामक व्यक्ति की टाटा 407 गाड़ी चलाता है। 17 अगस्त को वह करनाल से दूध भरकर कैथल आया था और 18 अगस्त की सुबह सफीदों के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन


करीब साढ़े तीन बजे गांव किच्छाना कुई के पास शंकर ढाबे के पास एक गाड़ी में सवार चार लोगों ने उसकी गाड़ी को रोक लिया। उन्होंने खुद को गोरक्षा दल का सदस्य बताते हुए गाड़ी की तलाशी ली और आरोप लगाया कि वह गाय चोरी कर रहा है। रवि ने सफाई दी कि वह केवल दूध की सप्लाई करता है।

कुछ दूरी पर चारों ने दोबारा गाड़ी रोक ली। एक व्यक्ति ने पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी और रुपये मांगे। दूसरे युवक ने चाकू उसकी गर्दन पर रख दिया और जबरन गाड़ी में बैठा लिया।

आरोपियों ने उसकी लोअर की जेब से 24,790 रुपये निकाल लिए और उसे मंडवाल रोड पर पीर बाबा के पास ले गए, जहां गाड़ी में भरे दूध की 33 क्रेट (13 क्रेट + 20 थैलियां) भी लूट ली गईं। उसका मोबाइल भी छीन लिया गया।

इस मामले में थाना राजौंद में केस दर्ज किया गया था। पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। पवन कुमार पहले से ही स्नैचिंग के एक अन्य मामले में करनाल जेल में बंद था।
विज्ञापन


न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाकर उसे इस केस में गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक हजार रुपये बरामद किए गए। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें