कैथल। थाना पूंडरी पुलिस ने गांव फरल में दबिश देकर अवैध रूप से हथकड़ी शराब बेचने के आरोप में बुटा सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम को सोमवार शाम को सूचना मिली थी कि गांव फरल में युवक अपने घर पर शराब निकालकर बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर दबिश दी और उसे काबू कर लिया। घर की जांच के दौरान 25.25 बोतल हथकड़ी शराब मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।