फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अवैध रूप से पटाखे रखने के मामले में आरोपी काबू

Thu, 27 Mar 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अवैध रूप से पटाखा बनाने की फैक्टरी चलाने के मामले में पूंडरी थाना की पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता के एसआई सतपाल सिंह, फायर ब्रिगेड से गुरमेल सिंह और थाना पूंडरी प्रभारी रमेश कुमार की टीम ने इंदिरा कॉलोनी पूंडरी निवासी आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीएम फ्लाइंग को गुप्त सूचना मिली थी आरोपी दीपक किराये के मकान में अवैध रूप से पटाखे रखे हुए है, जहां अवैध रूप से पॉप चटर पटर नामक पटाखे बना रहा है। सूचना विश्वसनीय होने कारण सीएम फ्लाइंग टीम व थाना पूंडरी पुलिस ने एक साथ मौके पर दबिश देकर आरोपी के मकान से 110 पेटियों में 769.600 किलोग्राम चटर पटर व एक पेटी में 17.500 किलोग्राम चटर पटर ज्वलनशील विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी दीपक अवैध पटाखों व सामग्री से संबंधित कोई लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर सका। जिस बारे में आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें