फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फर्जी रोल नंबर देने के मामले में आरोपी काबू

Tue, 29 Oct 2024 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दुकानदार की ओर से फर्जी रोल नंबर देने के मामले में पुलिस ने आरोपी जिला जींद के गांव मांडी कलां निवासी दीपक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खेड़ी लांबा निवासी सलीता की शिकायत के अनुसार वह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दूरवर्ती शिक्षा प्रणाली में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसने अपना बीए द्वितीय की परीक्षा का आवेदन करने के लिए कलायत के मांडी फोटो स्टेट के पास जुलाई 2022 में फार्म भरवाया था। इसकी एवज में उससे 3500 रुपये लिए थे।

उसने 1250 एक और एक 2250 रुपये ऑनलाइन दिए थे। इसके बाद उन्होंने परीक्षा प्रवेश-पत्र उसके घर पहुंच जाएगा और यदि नहीं पहुंचा तो उसके पास आ जाना तो वह निकाल कर देगा। एक जून 2023 को दीपक की दुकान मांडी फोटो स्टेट पर अपना रोल नंबर पत्र न पहुंचने बारे पूछा।
विज्ञापन


इस पर दीपक ने 10 मिनट में इसे देने का आश्वासन दिया। इसके 15 से 20 मिनट के बाद ही दीपक ने परीक्षा का रोल नंबर पत्र दिया। इसमें उसका व परीक्षा केंद्र करनाल का गुरु नानक खालसा कॉलेज था। इसके बाद चार जुलाई 2023 को परीक्षा केंद्र पर पहुंची तो परीक्षा पर्यवेक्षक ने उससे कहा कि उसका रोल नंबर इस केंद्र में नहीं है। वह विश्वविद्यालय में जाकर पता करे।
विज्ञापन


पांच जुलाई को जब उसने विश्वविद्यालय में जाकर पता किया तो उसको बताया कि आपने फार्म जमा नहीं किया है और आपका रोल नंबर फर्जी है। इस धोखाधड़ी के बारे में थाना कलायत में मामला दर्ज था। आरोपी के कब्जे से 500 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें