फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जानलेवा हमला करने में आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Aug 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी राजीव नगर कैथल निवासी धर्मबीर उर्फ धर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राजीव नगर निवासी महिला बबली की शिकायत के अनुसार सात अगस्त करीब रात नौ बजे वह अपने घर पर थी। पड़ोसी बलिंद्र शराब पीकर उसे व उसके बेटे गोल्डी को गालियां देने लगा। जब उसने व उसके बेटे गोल्डी ने बलिंद्र को गाली देने से मना किया तो बलिंद्र ने डंडे से उसके बेटे गोल्डी पर वार किया। फिर बलिंद्र ने अपने भाई धर्मा उर्फ धर्मबीर को बुलाया। धर्मा गंडासी लेकर आया व गंडासी से गोल्डी के सिर पर वार किए। गोल्डी बेसुध होकर नीचे गिर गया। दोनों आरोपी बलिंद्र व धर्मबीर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें