कैथल। रात के समय घर में घुसकर चोरी का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने आरोपी कुराड़ निवासी प्रदीप को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कलायत निवासी सोनिया की शिकायत अनुसार एक फरवरी की रात उपरोक्त आरोपी चोरी करने की नीयत से दीवार कूदकर उसके मकान में घुसा। उसके शोर मचाने पर वह भाग गया। आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवादमकान से नकदी और गहने चोरी
कैथल। गांव फतेहपुर में चोर एक मकान से नकदी व गहने चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी अमित शर्मा ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 29 जनवरी को रात के समय अज्ञात आरोपी उनके घर से 25 हजार रुपये व सोना-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। उसे एक लाख 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद