फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आज धूल भरी हवाएं और बारिश की संभावना

Sun, 04 Feb 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शुक्रवार को छाए घने कोहरे के बाद शनिवार को सुबह के समय तो बादल छाए और दोपहर बाद तेज धूप खिली। मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार को तेज बारिश की संभावना जताई है।

शनिवार को मौसम के फिर से करवट लेने के बाद बादल छाए। इसके बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान भी बढ़ा है। अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि इस मौसम में शीतलहर का प्रकोप जारी है। करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। पिछले कई दिन से मौसम काफी खराब रहा है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह के समय भी घना कोहरा छाने के बाद सड़कों पर वाहन चालक रेंगते हुए दिखाई दिए। अब शनिवार को अच्छी धूप खिलने के बाद पार्कों में रौनक दिखी और लोग ठंड से बचाव करते हुए छतों पर धूप सेकते नजर आए। वहीं, किसानों का कहना है कि इस मौसम में बदलाव से फसलों पर कोई अधिक असर नहीं हुआ हैं। वही, यह मौसम गेहूं की फसल के लिए लिए लाभदायक हैं। ­­
विज्ञापन

गरज-चमक के साथ रविवार को धूलभरी हवाएं और बारिश होने की संभावना है। अब सात फरवरी के बाद मौसम आमतौर पर साफ होने की संभावना है। सुबह शाम हल्की सर्दी रहेगी, दिन में धूप निकलने से मौसम साफ रहेगा।

-डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें