कैथल। पुलिस ने चोरी की बाइक सहित एक आरोपी को काबू कर लिया। ड्रेन पुल के नजदीक खुराना रोड से आरोपी फतेहपुर निवासी अमन उर्फ हैप्पी उर्फ चुली को दबोचा गया। पूछताछ में आरोपी बाइक का कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। जांच में बाइक चोरी की पाई गई। आरोपी ने कबूल किया कि उसने यह बाइक करीब तीन साल पहले पिहोवा जिला कुरुक्षेत्र से चोरी की थी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवादमकान से 50 हजार रुपये चोरी
कैथल। सीवन में चोर एक मकान से 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए। गांव फिरोजपुर निवासी बलजिंद्र सिंह ने सीवन थाना में शिकायत दी कि वह इस समय सीवन में रहता है। पांच जुलाई को उनका परिवार घर से बाहर गया हुआ था। इस दौरान अज्ञात आरोपी उनके घर से 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद