फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, पड़ोसी युवक पर केस

Mon, 15 Sep 2025 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर की एक कॉलोनी की निवासी छात्रा ने पड़ोसी युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है शहर थाना की पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता का आरोप है कि विरोध जताने पर युवक ने उसके साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन

एक कॉलोनी निवासी छात्रा के पिता ने शहर थाने को दी गई शिकायत में बताया कि 13 सितंबर को उसकी 15 वर्षीय बेटी घर पर काम कर रही थी। उस दौरान परिवार के अन्य सदस्य अपने काम से बाहर गए हुए थे। घर में लड़की को अकेला देखकर पड़ोस में रहने वाला युवक प्रवीन उनके घर में घुस गया और उसकी बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उससे मारपीट की। बाद में किसी को घटना के बारे में जानकारी देने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। बेटी ने परिवार के सदस्यों के घर पहुंचने पर उन्हें इस मामले की जानकारी दी । तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। इस संबंध में थाना एसएचओ गीता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें